#JaunpurNews : भारतीय न्याय संहिता-2023 में महिलाओं एवं बच्चों के लिये कानूनी प्रावधान विषयक कार्यशाला आयोजित | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

आरक्षी सुगम यादव एवं संग्राम सिंह ने उपस्थित लोगों को दी साइबर सम्बन्धित जानकारी

जौनपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार संकल्प एचईडब्लू के अन्तर्गत जिलाधिकारी रविन्द्र मॉदड़ के निदेशानुसार मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम के मार्गदर्शन में बंशीधर राष्ट्रीय पाठशाला में जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पाण्डेय ने भारतीय न्याय संहिता 2023 में महिला एवं बच्चों हेतु कानूनी प्रावधान विषयक कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला में साइबर थाना से आये कांस्टेबल सुगम यादव एवं संग्राम सिंह ने साइबर सुरक्षा के बारे में बच्चों को जागरूक किया। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता देवेन्द्र यादव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो में प्रकाश डालाते हुये बताया कि कैसे गरीब लोग इसका लाभ ले सकते हैं? प्रकाश तिवारी असिस्टेन्ट डिफेन्स काउन्सिल ने कानूनों में भारतीय न्याय संहिता में नये प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। डॉ0 दिलीप सिंह डिप्टी चीफ डिफैन्स काउन्सिल ने पुराने और नये कानून के बारे में बच्चों को स्थानीय भाषा में जानकारी दी जो बच्चों को खूब पसन्द आयी। अनिल सिंह चीफ डिफैन्स काउन्सिल ने महिलाओं एवं बच्चों हेतु भारतीय न्याय सहिता 2023 में किये गये विशेष प्रावधानो के बारे में जानकारी दी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिलाओं एवं बच्चों के आई0पी0सी0 के पुराने कानून को भारतीय न्याय सहिता को किस धाराओं में रखा गया, को विस्तार से बताते हुए नवीन प्रावधानो के बारे में जानकारी दिया। साथ ही विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मिशन वात्सल्य के तहत संचालित स्पान्सरशिप योजना, दहेज प्रतिषेध नियम 1961, बाल विवाह एवं विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राधानाचार्य, प्रमोद श्रीवास्वत ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबन्धक हरिचन्द्र श्रीवास्वत एडवोकेट एवं संचालन बाल सरंक्षण इकाई ने किया।
*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

नया सबेरा का चैनल JOIN करें