#JaunpurNews : पूर्व प्रधानाचार्य व राष्ट्रपति से सम्मानित राधेमोहन की मनायी गयी तृतीय पुण्यतिथि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गद्दीपुर कजगांव में पूर्व प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित राधेमोहन मिश्रा की तृतीय पुण्यतिथि उनके निजी आवास पर घर के सभी सदस्य व तमाम समर्थकों की मौजूदगी में मनायी गयी। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने मिश्रा जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे सम्पूर्ण समाज को अपना परिवार मनाते थे। वह अपने शिक्षण कार्य के प्रति सदैव उदार थे और संस्था में अच्छे कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी गए थे। यह बात अपने आपमें गौरवान्वित करती है। उनके द्वारा पढ़ाए विद्यार्थी उन्हें आज भी अपना आदर्श मानकर उनके पदचिन्हों पर चलते हैं। अंत में पत्रकार राजेश मिश्रा ने आये अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राधेश्याम मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, सत्येन्द्र प्रसाद मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, संतोष मिश्रा, समाजसेवी संतोष मिश्रा सुग्गू, विपिन, शैलेश, मनोज, विकास, शाश्वत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
![]() |
| Ad |


