#JaunpurNews : कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से शोहदों ने की छेड़खानी, शिकायत | #NayaSaveraNetwork
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। कोचिंग से घर लौट रही दो छात्राओं के साथ रास्ते में शोहदों ने छेड़खानी के साथ मारपीट की। इसका विरोध करने व पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। किसी तरह घर पहुंची छात्राओं ने परिजनों से आपबीती सुनाई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाली दो छात्राएं निगोह स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। पीड़ित के मुताबिक बुधवार को शाम छात्राएं कोचिंग से घर लौट रही थी तभी आरोप हैं कि बगल गांव के दो शोहदों ने रास्ते में रोक कर छेड़खानी व अपशब्द बोलने लगे। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसे मारने-पीटने की धमकी दी।
छात्रा ने हिम्मत जुटाते हुए शोर मचाया तो राहगीर इकट्ठा होने लगे। इस बीच वे दोनों मौके से फरार हो गए। छात्राएं घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि मनबढ़ शोहदे एक सप्ताह से परेशान कर रहे हैं। बुधवार को कोचिंग से लौटने वक्त रास्ते में, फिर देर शाम घर तक चले आए जब उन लोगों को देखकर हम लोग घर में जाने लगे तो उन्होंने मेरा हाथ पकड़ लिया।
इसी दौरान मेरे परिजन बीच-बचाव करने आगे आए तो दोनों शोहदे मारपीट करने के लिए अमादा हो गए। गुरुवार को परिजनों ने दोनों छात्राओं को थाने लिवाकर पहुंचे। पुलिस को आपबीती बताते हुए शिकायत पत्र दिया हैं। पीड़ितों ने पुलिस से जान का खतरा बताते हुए शोहदे आदित्य और शुभम के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने कहा कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News



