#DivaNews: दिवा में संगीतमय मास परायण पाठ आयोजित | #NayaSaveraNetwork
- सचित चौबे का विशेष सम्मान
नया सवेरा नेटवर्क
दिवा। श्रावण मास के पावन अवसर पर दिवा में मास परायण रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में मास परायण रामायण पाठ का तीसरा विश्राम श्री गणेश प्लाजा सद्गुरुनगर में एआईएम लैब के मालिक अमित त्रिवेदी के निवास स्थान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सचित चौबे, अजय सिंह, काशी प्रसाद त्रिवेदी, सूर्य कुमार तिवारी उपस्थित रहे। जिनका राम नामी पट्टा व बुके देकर सम्मान किया गया।
- भक्ति गीत सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध
सावन माह के पावन अवसर पर दिवा में लगातार 30 दिन तक मास परायण रामायण पाठ किया जायेगा। यह कार्यक्रम शिवसेवा श्रावण मास परायण मंडल की ओर से आयोजित किया जा रहा है। तीसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत हर हर महादेव के जयकारों से हुई। जिसके बाद मास परायण रामायण पाठ का संगीतमय पाठ किया गया। जिसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। गायकों की ओर से भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान अश्वनी त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के दिवा अध्यक्ष संतोष तिवारी, पत्रकार अविनाश पांडे, मुकेश पांडेय, राहुल डूबे, केष्ण कुमार तिवारी, राकेश तिवारी, भूपेंद्र मिश्रा, प्रिंस सिंह, संतोष मिश्रा, राज सिंह, विकाश मिश्रा, काका ढोल वाले, विकाश मिश्रा, शुशील पांडे, प्रमोद चौरसिया, सरवन बाबू पाठक, अमित शुक्ला, केडी मिश्रा, राकेश तिवारी, गौरी शंकर पटवा, अजय सिंह, अनुराग चौबे आदि उपस्थित थे।


%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)
