BREAKING

#JaunpurNews : श्रीमदभागवत कथा की भव्य कलश शोभा यात्रा | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : श्रीमदभागवत कथा की भव्य कलश शोभा यात्रा | #NayaSaveraNetwork
  • हजारों की संख्या में भक्त हुए शामिल

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले के शाहगंज स्थित डॉ. वरूण सिंह के निवास स्थल (सेंट थामस कालेज रोड) से कथा स्थल पब्लिक इण्टर कॉलेज शाहगंज-अयोध्या मार्ग स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर तक श्रीमद्भागवत कथा के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल होकर कथा प्रवक्ता परमपूज्य आचार्य शान्तनु जी महराज के सजे हुए रथ के पीछे पीछे चले। गौरतलब हो कि इस कार्यक्रम में शाहगंज,  आजमगढ़, जौनपुर, अयोध्या धाम, सुल्तानपुर व आसपास के हजारों की संख्या में नर- नारी पीले परिधान में पंक्तिबद्ध होकर निवास से कथा स्थल तक चले। सभी भक्तों के लिए सुन्दर जलपान व नाश्ते की व्यवस्था आयोजक की ओर से की गई थी। कथा मंडप में सभी भक्तों को महराज जी से आशीर्वाद व नजदीक से मिलने का अवसर दिया गया।
#JaunpurNews : श्रीमदभागवत कथा की भव्य कलश शोभा यात्रा | #NayaSaveraNetwork

स्थानीय विधायक रमेश हरिवंश सिंह भी महराज के दर्शन से आशीर्वाद लेकर कुछ क्षण साथ रहे। आयोजक परिवार से अनिल कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, लालबहादुर सिंह अजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, आनंद मोहन, शशांक, शिवम, प्रथम, आयुष, यशवीर प्रताप व परिवार प्रमुख अरूण कुमार सिंह, कलावती  सिंह, डॉ. वरूण सिंह, डॉ. आकांक्षा सिंह सहित सभी लोग भक्तों की सेवा में तत्पर रहे। कथा 26 जुलाई से 1 अगस्त तक शाम 4  से 7 बजे तक चलेगी। भण्डारा 3 अगस्त को शाम 4 बजे हॉस्पिटल के उदघाटन उपरान्त  शुरू होगा।
#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : राष्ट्रीय लोकदल के नेता मिर्जा जावेद सुल्तान की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

*#8th_Anniversary_of_NayaSabera  :  गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर के इतिहास विभाग के प्रो. डॉ. राकेश कुमार यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को  आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें