BREAKING

#Article: इस देश में सबसे बड़ा छल करदाताओं के साथ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कर जिसे अंग्रेजी में टैक्स व उर्दू में जकात कहते हैं|हर देश  करीब करीब इस कर से ही  चलता है|और देशों से यदि तुलना की जाय तो सबसे अधिक जनसंख्या भारत की है|और सबसे कम एक या डेढ़ प्रतिशत करदाता भारत में ही हैं|यदि औसत निकालें तो 145 करोड़ की जनसंख्या का वैभव भरण पोषण देश के लगभग डेढ़ से दो करोड़ करदाता कर रहे हैं|यह कितनी बड़ी विडम्बना है कि कर देने लायक व्यक्ति कर से मुक्त है और जो नहीं देने लायक है वही कर दे रहा है|जैसे उद्योगपति व्यापारी धनाढ्य किसान सांसद विधायक मंत्री खिलाड़ी आदि जो मासिक लाखों कमा रहे हैं,वो कर मुक्त हैं|जो कमर तोड़ मेहनत कर रहा है वही इमादारी से तो नहीं कह सकते मजबूरी में कर भर रहा है|मजबूरी में इसलिए कि उसका कर पगार से काट लिया जाता है|इसके बावजूद भी वह कोई न कोई तिकड़म लगाके कम से कम कर कटवाना चाहता है|इसलिए कहना पड़ रहा है मजबूरी बस|यहाँ कोई भी भारतीय इमानदारी से सरकार को कर नहीं देना चाहता है|इसीलिए करदाताओं की संख्या नगण्य है| 

       इसमें करदाताओं का दोष कम हमारी सरकार की नीतियों का दोष अधिक है|जिससे करदाताओं की संख्या उतनी नहीं  है जितनी होनी चाहिए|करदाता कर देता है, तभी देश का विकास होता है|मगर उसके कर से विकास कम धुर्त नेताओं द्वारा लूटम पैजार करके स्व विकास अधिक किया जाना ही कर दाताओं को हतोत्साहित करता है|जो छूट करदाताओं को मिलनी चाहिए,वह नेतागण ले रहे हैं|अपना वैभव बढ़ाने के लिए,अपनी कुर्सी बचाने के लिए|वैभव बढ़ाने के लिए देश को लूट रहे हैं,और कुर्सी बचाने के लिए मुफ्त का लालीपाप बाँट रहे हैं|और आम जन वही चूँस कर खुश है|नेतागण करदाताओं को चूँस कर ऐश कर रहे हैं|
       यदि करदाताओं को इस देश में कुछ छूट मिलना शुरू हो जाय तो,करदाताओं की संख्या बढ़ जायेगी|जैसे किसी भी तरह की यात्रा में छूट, इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रानिक वस्तुओं में छूट,वाहन खरीदी में छूट,उपचार में छूट घर खरीदी में छूट ऐसे ही कई अन्य लेन देन में अधिक नहीं 10% की भी रियायत करदाताओं को मिलने लगे तो,करदाताओं की संख्या में तीब्र वृद्धि दिखने लगेगी|और देश का विकास भी तीब्र गति से होगा|जब विकास होगा तो रोजगार उत्पन्न होगा|लोगों को काम मिलेगा,और लोग जब कमायेंगे तो कर भी भरेंगे|लेकिन करदाताओं को छूट न देकर उसका आनंद सांसद उद्योगपति विधायक मंत्री व्यापारी लोग ले रहे हैं|व्यापारी और उद्योगपति उन्हीं करदाताओं से जीएसटी बैट व लोकल टैक्स के नाम से वसूली करते हैं|उसका लाभ मंत्री सांसद विधायक और मुफ्तखोर उठा रहे हैं|धनाढ्य किसान उठा रहे हैं|जो लाखों मासिक कमा रहे हैं|
   सरकार को चाहिए कि ऐसे किसानों को भी कर के दायरे में लाये जो लाखों कमा रहे हैं|उसके लिए नियम बनाये कि यदि कृषि हेतु सामग्रियों में छूट पानी है तो कर प्रदान करे|जैसे आधारकार्ड सबके बने हैं वैसे ही करदाता कार्ड करदाताओं की पहचान के लिए बनाये|सांसद विधायक मंत्री को भी कर के दायरे में लाये|तभी उनको छूट की व्यवस्था दी जाय|इससे अन्य करदाताओं में उत्साह सृजित होगा|और जो कर भरने लायक हैं, और नहीं भर रहे हैं, वे भी भरना शुरू हो जायेंगे|मुफ्त का वितरण बंद करके वस्तुओं को सस्ता करके सबके विकास और सबके विश्वास को जीता जा सकता है|न की एक को खुश करने के चक्कर में दस को दुखी करना|इसको कैसे कहा जा सकता है सबका विकास|यहाँ सब उल्टा हो रहा है|सबसे अधिक महानगरों में दुर्व्यस्था देखने को मिल रही है|मजदूर जो अन्य राज्यों से मजदूरी करने आते हैं उन्हें तो पूरी कीमत चुकानी पड़ रही है राशन लेने के लिए|क्योंकि उनके पास राशन कार्ड नहीं है|वहीं जिनके पास राशन कार्ड है घर ह है गाड़ी है|अच्छी खासी कमाई है,वह मुफ्त के राशन से लाभान्वित हो रहा है|ऐसी विसमता जब तक खत्म नहीं होगी तबतक सबके विकास का नारा बेमानी है|और सफेद हाँथी व खयाली पुलाव है|ऐसा नहीं कि विसमताओं को रोंका नहीं जा सकता|पहले व्यस्था नहीं थी,पर अब तो है|सरकार के पास सबका डेटा है|सरकार चाहे तो इस तरह की लूट बंद कर सकती है और करदाताओं के साथ सौंतेला व्यवहार जो हो रहा है उस  पर अंकुश भी लगा सकती है|करना कुछ नहीं है,जिसके पास परमानेंट नौकरी है, जिसके दो पहिया मोटर है,रोजगार का परमिट है|ऐसे लोगों को बीपीएल श्रेणी से बाहर कर वही व्यस्था उन मजदूरों को दे,जो यायावर की तरह इस नगर से उस नगर फि- फिर के सड़क पुल रेलवे  महल मिनार आदि का निर्माण कर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं|इससे उनका विकास होगा, उनकी मेहनत की कमाई बचेगी,उनके भी बच्चे शिक्षित होकर कर भरने की स्थिति में आयेंगे|और करदाताओं से धोखा नहीं होगा| करदाता भी सोंचेगा की हमारी मेहनत की कमाई से जो कर गया है,उसका सही जगह पर उपयोग हो रहा है| आज तो करदाता बस खून के आँसू रो रहा है| और छला जा रहा है|
पं.जमदग्निपुरी


#8th_Anniversary_of_NayaSabera : Age Institute Jaiswal Bhavan Jogiyapur Jaunpur की तरफ से नया सबेरा परिवार को 8वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें