#MumbaiNews: बोरीवली में उत्तर भारतीय संघ की सर्वसाधारण सभा संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। उत्तर भारतीय संघ, मुंबई की बोरीवली शाखा के पुनर्गठन के उपलक्ष में श्री बोरीवली कपोल समाज हॉल, कमीनिया कंपाउंड, बोरीवली पूर्व में 14 जुलाई को सर्वसाधारण सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी ने उपस्थित लोगों से बोरीवली शाखा नया अध्यक्ष बनने के लिए, संघ के अपेक्षित मानक को पूरा करते हुए आगे आने की अपील की।
संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह द्वारा नियुक्त केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र तिवारी, मंत्री अशोक दुबे और पूर्व महामंत्री शिवदत्त सिंह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर आयोजन एवं संचालन उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष तथा उत्तर मुंबई जिला के प्रभारी डॉ किशोर सिंह ने किया।
इस अवसर पर ब्रह्मदेव सिंह, मुकुंद शर्मा, सुरेंद्र सिंह, प्रशांत परदेसी, सुभाष तिवारी, हेमंत पांडे, नागेंद्र मिश्रा, मनोज चतुर्वेदी, एडवोकेट राजेश शर्मा, अशोक यादव, ललित पांडे, रामकृपाल शर्मा, श्रीकृष्ण यादव, अनिल धोबी,राजेंद्र विश्वकर्मा, मुकेश मिश्रा ,राम बढाई गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, अनुज अवस्थी, गोविंद यादव,उमेश सिंह, संजय चौबे, रमेश प्रजापति, सुमन सिंह, माया गौड़, राजदेव शुक्ला, अमित राय समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
