#GujaratNews : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के डीपफेक वीडियो पर FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला | #NayaSaveraNetwork

#GujaratNews : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के डीपफेक वीडियो पर FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

गुजरात। पुलिस ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक डीपफेक वीडियो साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। राज्य के मंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वीडियो क्लिप में सीतारमण कथित तौर पर मीडिया को संबोधित करते हुए और जीएसटी को गोपनीय सूचना टैक्स बताते हुए दिखाई दे रही हैं। इसे चिराग पटेल नामक एक व्यक्ति ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किया था। पटेल के ‘एक्स’ प्रोफाइल के अनुसार, वह अमेरिका में रहता है। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि ‘‘लोगों को गुमराह करने के लिए डीप फेक वीडियो फैलाने का कृत्य घृणित है।’’ संघवी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘गुजरात पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ फर्जी वीडियो को फैलाने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। हमें इस तरह के झांसे में नहीं आना चाहिए और अपने डिजिटल स्पेस में सच्चाई और जवाबदेही को प्राथमिकता देना चाहिए।


*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें