नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। उमस भरी गर्मी से जहां लोग बेहाल हैं वहीं बाधित विद्युत आपूर्ति कोढ़ में खाज का काम कर रही है। लो वोल्टेज की आपूर्ति से क्षेत्रवासी परेशान हैं वहीं पुरानी बाजार के लोग आए दिन रात में फ्यूज उड़ जाने से भीषण गर्मी में बिलबिला उठते हैं। चंदवक, कसिली व बजरंगनगर विद्युत वितरण उपकेंद्र से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जाती है।बाजार, कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में लो वोल्टेज को लेकर लोग परेशान हैं। धान की रोपाई का सीजन चल रहा है।लो वोल्टेज के कारण मशीनें नहीं चल पा रही है। पंखें धीमी गति से चल रहे हैं। पूरी रात लोगों की रतजगा में बीत रही है। चंदवक पुरानी बाजार के लोग आए दिन रात में फ्यूज उड़ जाने से परेशान हैं। शायद ही ऐसा कोई दिन होगा फ्यूज न उड़ता हो। संविदा लाइन मैन को जब लोग बनाने के लिए बुलाते है तो वह मनमाना पैसा मांगता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पॉवर हाउस के कर्मचारियों का स्विच हमेशा ऑफ रहता है।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|