#VidishaNews : कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग, बुझाने की कोशिश जारी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा की कैमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई है। सुबह-सुबह इस आग की लोगों को जानकारी मिली। करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर से ही काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। इसके बाद विदिशा, बासौदा, सांची के साथ भोपाल से भी दमकल मंगाई जा रही हैं। हालांकी आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। विवरण की प्रतिक्षा है।
मामले पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इस पेस्टिसाइड फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते आग भयंकर हो गई। इस फैक्ट्री परिसर में कई ड्रमों में रासायनिक पदार्थ रखे थे, जिससे आग और भी तेजी से फैली। गौरतलब है कि, पिछले दिनों धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर की एक प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में भी आग लग गई थी। फैक्ट्री परिसर में प्लास्टिक की सामग्री बड़ी तादाद में होने के कारण आग ने भयावह रूप ले लिया था और उसे भी बुझाने में कई घंटे का वक्त लगा था। इस अग्निकांड के चलते तब बड़ा नुकसान भी हुआ था।