#MumbaiNews: हिंदी साहित्य जगत की हस्ताक्षर रहीं डॉ. मंजू पांडे का आकस्मिक निधन | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री डॉ राम मनोहर त्रिपाठी की सुपुत्री तथा दुर्गा देवी सराफ जूनियर कॉलेज, मलाड (पश्चिम) की पूर्व हिंदी प्रवक्ता डॉ. मंजू पांडे का आज सुबह 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी और मराठी विषयों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डॉ मंजू पांडे ने कई पुस्तकें लिखकर हिंदी साहित्य को समृद्ध किया। 

उनके छोटे भाई डॉ. अनुराग त्रिपाठी वरिष्ठ पत्रकार के रूप में पहचाने जाते हैं। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री रमेश दुबे, पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, राहुल एजुकेशन के चैयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा, डॉ राधेश्याम तिवारी, समरस फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ किशोर सिंह, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह,आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, आचार्य पवन त्रिपाठी, दुर्गा देवी सराफ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ अश्वत देसाई, स्नेहल बोंडे, दीप्ति सिंह, अनिल पांडे, मुनाफ तंबोली, सपना राय, शशि यादव समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें