#HyderabadNews : रामोजी राव का हुआ अंतिम संस्कार, चंद्रबाबू नायडू ने दिया कंधा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
तेलंगाना। रामोजी फिल्मी सिटी और ईटीवी नेटवर्क के संस्थापक रामोजी राव का शनिवार को हैदराबाद में 87 साल की उम्र में निधन हो गया। जिसके बाद आज (रविवार) फिल्म सिटी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान चंद्रबाबू नायडू रामोजी के परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ उनके पार्थिव शरीर को कंधा देते दिखें। रामोजी का शहर के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को निधन हो गया था। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से उन्हें 5 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सर्जरी के बाद उन्हें उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनके निधन पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए शोक व्यक्त किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ”रामोजी राव के निधन से भारत ने मीडिया और मनोरंजन जगत के एक दिग्गज व्यक्ति को खो दिया।” वहीं नरेंद्र मोदी ने भी पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति लाई थी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है।

%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
