#BareillyNews: चित्रगुप्त मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर निकाली शोभायात्रा | #NayaSaveraNetwork

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा नेटवर्क

बरेली। कायस्थ समाज की और से 14 जून 2024 को सुभाष नगर के तपेश्वर नाथ मंदिर में संजीव सक्सेना सपा नेता के प्रयास से भगवान चित्रगुप्त मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर शोभायात्रा निकाली गई। कायस्थ चेतना मंच सहित अधिकांश   समाज के संगठनों ने उत्साह से भाग लिया। जगह जगह मीठे शरबत का भी वितरण किया गया। तपेश्वर नाथ मंदिर से निकली शोभा यात्रा  क्षेत्र में भ्रमण करती हुई बदायूं रोड चौरासी घंटा मंदिर से होती हुई बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर में जाकर समाप्त हुई। 

सुभाष नगर गुरुद्वारा के अध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल द्वारा शरबत वितरण कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में महामंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा में शिव कुमार बरतरिया, कायस्थ सेना के संजीव सक्सेना, आलोक प्रधान, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना अमित सक्सेना बिंदु, सुशील सक्सेना संजीव सक्सेना, पवन सक्सेना, निर्भय सक्सेना, संभव शील, एक के श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, रचना सक्सेना, अनुराधा सक्सेना, आम्रपाली सक्सेना, ललिता सक्सेना, रीमा सक्सेना भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सीपीएस चौहान सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी शामिल रहे। 





*D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  - Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें