#KanpurNews : हेड कांस्टेबल की लू लगने से मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कानपुर। जिले में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल की कथि तौर पर लू लगने से मौत हो गई। सोशल मीडिया पर सामने आये एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि हेड कांस्टेबल बेहोश पड़ा हुआ है जबकि एक दारोगा उसका वीडियो बना रहा है। हेड कांस्टेबल की पहचान बृज किशोर (52) के रूप में हुई, जिसकी अस्पताल ले जाने में देरी के कारण मौत हो गई। हालांकि, पुलिस पर लगाये गये लापरवाही बरतनेके आरोप जांच में गलत पाए गए।

सहायक पुलिस आयुक्त (कलेक्टरगंज) मोहम्मद मोहसिन खान ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन से सम्बद्ध झांसी निवासी हेड कांस्टेबल ब्रज किशोर मंगलवार को झांसी के लिए ट्रेन पकड़ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन गए थे। वह स्टेशन गेट के पास पहुंचा ही था कि उसे चक्कर आ गया। खान ने बताया कि ब्रज किशोर किसी तरह पास की एक दुकान तक जाने में कामयाब रहे, जहां वह बेहोश हो गए। बाद में उसे पास के एक पुलिस बूथ पर ले जाया गया, जहां दारोगा जग प्रताप सिंह हेड कांस्टेबल के स्वास्थ्य का जायजा लेने पहुंचा। खान के मुताबिक, जांच के दौरान यह पाया गया कि दारोगा ने जान बचाने के लिए ब्रज किशोर को पानी दिया था और प्राथमिक उपचार भी दिया था। दारोगा ने कांस्टेबल से उसके बारे में जानकारी मांगते हुए एक वीडियो बनाया था कि क्या उसके साथ कोई अप्रिय घटना हुई थी। उन्होंने कहा, दारोगा ब्रज किशोर को अस्पताल भी ले गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें