#JaunpurNews : मेधावी विद्यार्थियों को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। यूपी बोर्ड 2024 में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार 29 जून को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल में जनपद स्तर पर सम्मानित होने वाले 2 राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों, इण्टरमीडिएट जनपद स्तर पर सम्मानित होने वाले 5 राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों, हाईस्कूल जनपद स्तर पर सम्मानित होने वाले 9 जनपद स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों, इण्टरमीडिएट जनपद स्तर पर सम्मानित होने वाले 5 जनपद स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कुल 21 मेधावी विद्यार्थियों में से 16 उपस्थित हुए एवं 5 विद्यार्थी जनपद के बाहर होने के कारण उपस्थित नहीं हो पाये।


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)