#JaunpurNews : भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने लगवाया नि:शुल्क प्याऊ | #NayaSaveraNetwork
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर पंचायत गौराबादशाहपुर द्वारा बाजार के 10 प्रमुख स्थान (यूनियन बैंक जिवली, देवगांव बस स्टैंड, कप्पलगंज, बारी मोड़, बारी गली, मुफ्तीगंज ऑटो स्टैंड, मेन मार्केट में सर्वेश अग्रहरि के दुकान के पास, श्याम कन्हैया साहू के दुकान के पास, मुश्ताक जनरल स्टोर की दुकान के पास, रामलीला मैदान बंजारेपुर, टीटू जायसवाल की दुकान के पास) नि:शुल्क प्याऊ स्थापित किया गया। इस बाबत अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता व महामंत्री धर्मेन्द्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस भीषण गर्मी में राहगीरों एवं बाजार में आने वाले ग्राहकों के सुविधा के लिए जगह-जगह नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन क़े जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में व्यापारी हितों के साथ अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति हमेशा सक्रिय भूमिका निभाएगा। नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था में सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
![]() |
| Ad |


%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)