नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरकोनी-बाकराबाद विद्यालय के सामने ट्रक की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसके साथ बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजवाया। जलालपुर क्षेत्र के इस्मैता गांव के रामलाल नागर की पुत्री की मंगलवार को शादी थी। बारात केराकत के मुफ्तीगंज से आई थी। बारात में शामिल होने रामलाल नागर के रिश्तेदार सूरज निषाद पुत्र गोविंद निषाद निवासी बाहुद्दीनपुर जनपद सुल्तानपुर, मोनू निषाद पुत्र बृजेश निषाद निवासी मदनपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर आये थे। शादी बीतने के बाद बुधवार को दोनों युवक घर वापस जा रहे थे। उक्त विद्यालय के सामने वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही ट्रक से ओवरटेक करने की चपेट में आ गए जिसमें सूरज निषाद की मौके पर मौत हो गई। मोनू घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश यादव ने घायल को अस्पताल भेजवाया तथा ट्रक को रास्ते से हटवा कर अवागमन सुचारू रूप से शुरू कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg) |
Ad |
 |
Ad |
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg) | Ad |
|