नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी जौनपुर। पुलिस ने शुक्रवार को महिला का शव सड़क पर रखकर जाम करने वाले 6 नामजद व 20 से 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लक्ष्य दीप हास्पिटल में ऑपरेशन के बाद भगवानपुर गांव की महिला की मौत के बाद नाराज परिजन एवं रिश्तेदारों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया था। मामले में पुलिस ने उपनिरीक्षक रामसुजान यादव की तहरीर पर 6 नामजद सुनील दीपक, साहिल, महेश, निवासी भगवानपुर, दिनेश निवासी सरसरा काशी देवी निवासी मलेपुर सुरियावां भदोही एवं 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ सड़क जाम करने का मुकदमा दर्ज किया है।
 |
Ad |
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg) | Ad
|
|
|
 |
Advt.
|