नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां जौनपुर। थाना सरपतहां क्षेत्र में शनिवार को एक गांव में गहना के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए। एक तरफ से एक लोग व दूसरे तरफ तीन लोग जिला अस्पताल रेफर हुए है। ज्ञात हो कि थाना सरपतहां क्षेत्र के डेहरी कटका गांव निवासी सूर्यमणि यादव व मुरारी यादव ने शनिवार को देर रात्र पुराने गहना के बंटवारे को लेकर कहासुनी हुई और आपस में जमकर मारपीट कर लिए जिसमें 52 वर्षीय सूर्यमणि यादव, 35 वर्षीय बदामा, 40 वर्षीय राजकुमार यादव, 25 वर्षीय रजनीश यादव को गम्भीर चोटें आई है। वहीं दूसरे के पक्ष से 60 वर्षीय मुरारी यादव, 35 वर्षीय विनय यादव को भी लाठी डंडे से घायल हो गए। आननफानन में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां ले गए थे जहां दोनों लोगों को रेफर कर दिए थे। एक पक्ष से जिसमें मुरारी यादव और दूसरे पक्ष से सूर्यमणि, वंदना, राजकुमार यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए हैं। दोनों पीड़ितों की तरफ से थाने पर तहरीर दे दिया है। पुलिस का कहना है कि एक पक्ष से सूर्यमणि यादव के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष का अभी नहीं दर्ज किया गया।
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg) | Ad
|
|
|
 |
Advt.
|
 |
Ad
|