#LucknowNews: फैजाबाद रोड पर फर्नीचर गोदाम में लगी आग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। फैजाबाद रोड पर शक्तिनगर स्थित प्लास्टिक वर्ल्ड फर्नीचर गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। आग देख अफरातफरी मच गई। चार दमकल ने दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। संदीप जायसवाल का फैजाबाद रोड पर लेखराज मार्केट के पास बंधा मोड़ से आगे शक्तिनगर में प्लास्टिक वर्ल्ड नाम से फर्नीचर शोरूम है। भूतल और पहले माले पर शोरूम है। तीसरे माले पर उन्होंने गोदाम बना रखा है। संदीप के मुताबिक रोज की तरह शनिवार सुबह नौ बजे शोरूम खोला था। करीब 10 बजे गोदाम से धुआं निकलता देख भागकर ऊपर गए तो लपट निकलती देख हड़कंप मच गया।
कर्मचारियों की मदद से पर पानी डालकर आग बुझाना शुरू कर अग्निशमन विभाग को सूचित किया। कुछ ही देर में अकबर नगर ध्वस्तीकरण क्षेत्र में खड़ी एक दमकल ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद एफएसओ इन्दिरानगर शुत्रघ्न तीन दमकल के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। शोरूम तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। एफएसओ ने बताया कि बड़ा हादसा होते- होते टल गया। प्लास्टिक वर्ल्ड के आसपास बड़ी संख्या में शोरूम बने हुए हैं। थोड़ी सी चूक होती तो आग आसपास के शोरूम तक पहुंच जाती। आग से गोदाम में रखी प्लास्टिक की कुर्सियां व ऑफिस फर्नीचर काफी मात्रा में जलकर बर्बाद हो गया।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News

