#MumbaiNews: शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे की सराहनीय जनसेवा | #NayaSaveraNetwork

#MumbaiNews: शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे की सराहनीय जनसेवा | #NayaSaveraNetwork

  • ठाकुर विलेज में नवीन बोअरवेल का भूमिपूजन

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मागाठाणे के शिवसेना विधायक प्रकाश दादा सुर्वे अपने विधानसभा की जनता से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। कांदिवली पूर्व ठाकुर विलेज स्थित एनजी सनसिटी, फेज 3 में स्थानीय लोगों को पानी की समस्या थी। इस बात की जानकारी होते ही उन्होंने अपने विधायक निधि से यहां बोअरवेल लगाने का निर्णय लिया। कल इस काम का भूमि पूजन किया गया। प्रकाश सुर्वे ने कहा कि नवीन बोअरवेल के लगने से यहां न सिर्फ पानी की समस्या का निराकरण होगा अपितु माताओं और बहनों को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर मागाठाणे विधानसभा प्रमुख अमोल नाईक,  आनंद डोंगरे, शाखाप्रमुख आत्माराम कांबळी, महिला शाखाप्रमुख प्रीती इंगळे, शेखर शेरे, अनिल पटेल तथा सोसायटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने इस काम के लिए शिवसेना विधायक का आभार माना है।


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें