#MumbaiNews: भारतीय सदविचार मंच ने बच्चों को निःशुल्क नोट बुक वितरण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था भारतीय सदविचार मंच द्वारा दत्तक लिए हुए गांव मां जीवदानी नगर (काजूपाढा़), घो़ड़बंदर रोड, ठाणे के 84 बच्चों को निःशुल्क नोट बुक वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्था संस्थापक, मुख्य मार्गदर्शक डाॅ.राधेश्याम तिवारी, संस्था अध्यक्ष डाॅ. शिवश्याम तिवारी, संस्था पदाधिकारी पं. कमलाशंकर मिश्रा, बीपी मिश्रा, रत्नेश दुबे, बीएम गुप्ता, नागेन्द्र मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य अजय तिवारी, कमलाकांत त्रिपाठी, रामप्रकाश तिवारी, प्रेमचंद (बाबा तिवारी), उमेश सिंह के अतिरिक्त अतिथि के रूप में शिक्षाविद् डॉ.हृदयनारायण मिश्रा, कार्यकारिणी मार्गदर्शक मंडल के सदस्य श्रीकांत पाण्डेय, इंद्रमणि दुबे, सहित संस्था की स्थानीय समिति के सदस्य सचिन मोरे, प्रमोद तिवारी, गेनालाल कनौजिया, देवराज यादव, सुरेंद्र जयसवार, प्रह्लाद कानू, रामलुट्टूर विश्वकर्मा, अमित शर्मा, संतोष गुप्ता, गुरुदेव पाठक, विष्णू प्रजापति, सुनील नायर, निसार नडाफ, गुलाब यादव और बिजेंद्र यादव उपस्थित रहे।