#AyodhyaNews: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपने सहयोगियों संग अयोध्या में रामलला के दर्शन पूजन किए | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अयोध्या। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, 13 मंत्रियों और 13 विधायकों ने सोमवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के दर्शन-पूजन किए। अधिकारियों ने इसकी जानकरी दी। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार का यह काफिला विमान से यहां अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा, जहां से सैनी समेत सभी नेता रामलला के दर्शन पूजन के लिये पहुंचे। सैनी ने कहा कि अयोध्या पहुंचकर रामलला के अप्रतिम सौंदर्य और उनके व्यक्तित्व की विशालता के दर्शन किए। सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत चुनाव से पहले राज्य के श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या आए हैं। चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी भी कई शहरों से बसों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना कर चुके हैं। सैनी ने बताया कि इन बसों में सरकार 60 साल से अधिक उम्र और एक लाख 80 हजार रुपये सालाना आय वाले श्रद्धालुओं को मुफ्त तीर्थयात्रा करा रही है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |