#JaunpurNews : ट्रक ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति व दो बच्चे घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोमती पुल के समीप बलुई गांव के सामने बुधवार रात करीब दस बजे ट्रक ने सामने से ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे वह पलट गया और उसमें सवार महिला की मौत हो गई वहीं चालक पति व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
गोनौली गांव निवासी श्याम नारायन उर्फ नारद (४५) स्वयं का ऑटो रिक्शा लेकर परिवार सहित ससुराल उमरहा थाना चौबेपुर वाराणसी गया था वापस लौटते समय चंदवक गोमती पुल के पास आजमगढ़ की ओर से आ रही ट्रक ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे वह पलट गया।उसमें सवार नारद की पत्नी सविता (४२), १३ वर्षीय पुत्र अंश व ११वर्षीय पुत्री अंशिका बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने सविता को मृत घोषित कर दिया वहीं घायलों का इलाज चल रहा है।
Tags:
Daily News
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur Update
Local News
recent

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)
