#JaunpurNews : दो घरों से लाखों का गहना उठा ले गए चोर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के जैतपुर गांव में बुधवार की रात को दो घरों से चोर लाखो रुपये का गहना उठा ले गए।घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।परिवार के लोग घटना से स्तब्ध है।
उक्त गांव निवासी रामजीत चौहान के घर पर उनकी बेटी और माँ ही थे। दोनो घर के दरवाजे का ताला बन्दकर के बरामदे में सोई थी। चोर बाहर से दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर गए। वहां से बॉक्स उठा ले गए। बॉक्स में रखा एक सोने की चैन, दो अंगूठी, दो लाकेट, मीना आदि चोर ले कर चले गए। इसी प्रकार गांव के ही रामाज्ञा चौहान परिवार सहित बरामदे में सोए थे।
उनके घर से भी चोर एक सोने की चैन, नथिया, करधन सहित ढाई लाख का सामान चोर उठा ले गए।दोनो परिवार के घर का टूटा हुआ बॉक्स घर से कुछ दूर नाले में मिला।इसके अलावा चोर कपूर चौहान के घर पर भी ताला तोड़ रहे थे।वहां लोग जाग गए तो चोर भाग निकले। घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जायसवाल मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया।
Tags:
Daily News
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur Update
Local News
recent



%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)