नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रसीदाबाद विशेषरपुर चौराहे स्थित एक कमरे में एक किन्नर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हनुआडीह की मूल निवासी सोनी किन्नर पुत्र सुभाष कई सालों से लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर चौराहा रसीदाबाद में अपने अन्य किन्नर साथियों के साथ रहती थी। वैवाहिक कार्यक्रमों एवं बच्चों के जन्म होने पर लोगों के यहां पहुंचकर नाचने गाने और नेग लेकर अपना भरण पोषण करती थी। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को अन्य किन्नर क्षेत्र में निकले हुए थे। सोनी किन्नर कमरे पर ही मौजूद थी। जब अन्य किन्नर वापस लौटे तो सोनी का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की की तरफ से किन्नरों ने देखा तो सोनी किन्नर (33) की लाश लटकती हुई दिखी, जिस पर किन्नरों ने लाइन बाजार थाने पर सूचना दिया। सूचना पर मौके पर चौकी इंचार्ज चौकियां धाम निखिलेश तिवारी फोर्स के साथ पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ने लाश को उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg) |
Ad
|
 |
| AD |
 |
| Ad |