#JaunpurNews : ऑपरेशन थियेटर में विवाहिता की मौत, हंगामा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
जौनपुर। शाहगंज के पुरानी बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार की रात ऑपरेशन कराने आई विवाहिता की ऑपरेशन थियेटर में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।
आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के मीर अहमदपुर गांव निवासी लक्ष्मीकांत कनौजिया अपनी पत्नी साधना को बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के लिए बुधवार की दोपहर नगर के पुरानी बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। रात में करीब नौ बजे चिकित्सक ने साधना को इंजेक्शन लगाकर आपरेशन थियेटर में ले गए। जहां उसकी अचानक मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन व लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुटी है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)