#JaunpurNews : नहीं लगा मेला, फिर भी पहुंचे जायरीन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अकीदतमंदों ने मत्था टेक कर मांगी मन्नतें
जौनपुर। गुरुवार को खेतासराय नगर में परंपरागत रूप से लगने वाला सैय्यद सलार मसूद गाज़ी मियां का मेला इस बार चुनाव के कारण नहीं लगा, फिर भी सैकड़ों अकीदतमंद और जायरीन नगर के उत्तरी छोर पर डोभी वार्ड में स्थित शहीद बाबा की मजार पर मत्था टेकने पहुंचे। मालूम हो कि पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए गुरुवार को परंपरागत रूप से लगने वाले मेले के लिए अनुमति नहीं दी थी। जानकारी न हो पाने के कारण सैकड़ों जायरीन और अकीदत सुबह से नगर के उत्तरी छोर पर सड़क के पूरब दिशा में स्थित हज़रत बेसिर के शहीद बाबा की मजार पर पहुंचना शुरू हो गए। जायरीन ने मजार पर मत्था टेका और फूल चढ़ाए और मन्नत मुराद मांगी। लोगों ने खेत में गाज़ी मियां के लिए परंपरागत रूप से मिट्टी के बर्तन में पकवान पका कर कनूरी भी की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात रही।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)
