#JaunpurNews : संविधान बचाना है तो भाजपा का करें सफाया : अखिलेश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा सुप्रीमो ने बीजेपी पर जमकर बोला हमला
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के बेलापार तथा मड़ियाहूं में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव संविधान और देश बचाने को लेकर हो रहा है। अगर संविधान बचाना चाहते हो तो भाजपा का देश से सफाया करें। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार देश के प्रधान सांसद अपने क्षेत्र से भी हारने जा रहे हैं। भाजपा का इस बार प्रदेश के 80 सीट से एक को छोड़कर पूरी तरह सफाया हो रहा है। बीजेपी के 400 के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि कुल 543 में से 143 सीटें ही जीत पाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव को समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन बताया और कहा कि आपको और हमको अपनी आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाना है तो हर हाल में भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा कि देश का युवा बड़ी मेहनत से कोचिंग करके दूर-दूर परीक्षा देने जाता है और जब परीक्षा देकर वह घर लौटता है तो पता चलता है पेपर लीक हो गया। उन्होंने सरकार पर पेपर जानबूझकर लीक कराने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से 17 साल का हिसाब लेना है। 10 साल का केंद्र सरकार के और 7 साल प्रदेश सरकार के। सपा अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन सरकार बनने पर किसानों को आटा और मोबाइल के लिए डाटा फ्री होगा। वहीं 4 साल की अग्निवीर वाली नौकरी की व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आय बढ़ाने के नाम पर किसानों को धोखा दिया है। इस चुनाव में जनता रिकॉर्ड बनाने जा रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है जो लोग ऊंचाई पर पहुंचे थे उनका काउंटडाउन शुरू हो गया है। यह चुनाव हमारा नहीं बल्कि आने वाले भविष्य को लेकर है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)

