नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। 73-जौनपुर (सामान्य प्रेक्षक) सीबी बलात, 74-मछलीशहर (अजा) (सामान्य प्रेक्षक) श्रीमती के लीलावती, जिला निवार्चन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में बने मतगणना स्थल और पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रवानगी स्थल पर बैरिकेडिंग सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम देखे। इसके साथ ही शौचालय, प्रकाश व पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, वाहनों के पर्किग व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर दिशा सूचक, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था देखी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय रखते हुए पूरी ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ निर्वाचन सम्पन्न कराए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरख नाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 |
Ad
|
 |
| Ad |
 |
Ad
|