#MumbaiNews: दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
महाराष्ट्र। अकोला जिले में रविवार को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना तेल्हारा-बेलखेड मार्ग पर अपराह्न लगभग तीन बजे हुई। उसने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान खान पठान (40), उमरा खातून आशिक खान (08) और खान आशिक खान (05) के रूप में हुई है। उसने बताया कि दोनों घायल लोगों को इलाज के लिए अकोला शहर ले जाया गया है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News

%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg)
