#JaunpurNews : जौनपुर से गायब बच्चा अमेठी में मिला | #NayaSaveraNetwork
जौनपुर। नितिन कुमार मौर्य उम्र 9 वर्ष पुत्र योगेश मौर्य ग्राम जगदीशपुर, पोस्ट तेजपुर, मड़ियाहूं का रहने वाला है। बच्चा अपने घर से निकलकर रास्ते से खेत की तरफ जा रहा था। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने बच्चे को रूमाल से नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर वाहन में लेकर फरार हो गए। काफी समय बीतने के बाद बच्चे के घर पर न लौटने पर परिजन ने बच्चे खोजने लगे।
काफी खोजबीन के बाद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं सोशल मीडिया, न्यूज पोर्टल के माध्यम से बच्चे की लापता की सूचना जारी की गई। अज्ञात बदमाश बच्चे को लेकर अमेठी जिले के पास एक मंदिर पर ले जाकर छोड़कर फरार हो गए।
बेहोश हुए बच्चे को रात्रि 9 बजे जब होश आया तो अपने को अमेठी जिले में पाया। कुछ दूर पर एक घर पहुंचने पर बालक ने अपनी आपबीती घटना अमेठी पुराना रामपुर निवासी इम्तियाज अहमद को सुनाई। बच्चे के द्वारा अपने परिजन का मोबाइल फोन नंबर बताने पर इम्तियाज ने बच्चे की सूचना परिजनों को दी।
सूचना मिलने पर परिजनों ने अमेठी थाने पुलिस से संपर्क कर बच्चे का लोकेशन लेने के बाद जौनपुर से अमेठी पहुंचे बच्चे को सकुशल लेकर खुशी खुशी सोमवार की भोर चार बजे अपने घर पहुंचे। वहीं बच्चे के परिजनों ने बताया कि हमारे परिवार से क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति से कोई रंजिश भी नहीं थी। उन्होंने बताया कि गलतफहमी की वजह से बच्चे को अज्ञात बदमाशों ने अगवा किया होगा। वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं, लोगों में डर भय का माहौल क्षेत्र में बना है। कारण कुछ हो बच्चे के सकुशल लौटने पर परिजनों रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |

%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg)

