#LalitpurNews: लोकसभा चुनाव में ड्यूटी में लगे एसएपीडी पुलिसकर्मी की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ललितपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में लगे एसएपी पुलिस कर्मी की मौत हो गई है। प्रधान सिपाही हौजमंग (50 )वर्ष मणिपुर एसएपीडी कम्पनी बटालियंन नं. 10 लोकसभा चुनाव ड्यूटी में 29, 30 प्राथमिक विद्यालय मिर्चवारा थाना बार मतदान केन्द्र पर रविवार को बस द्वारा जा रहे थे। रास्ते में प्यास लगने पर बस को रोककर ठंडा पानी पिया और बस में आकर सो गये। ज़ब बस मतदान केन्द्र मिर्चवारा पहुंची तो अन्य सहकर्मी द्वारा इन्हे उठाया गया तो वह नहीं उठे और देखा तो बेहोशी की हालत में थे। सूचना पर तत्काल थाना बार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हौजमंग को उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय बार में उपचार हेतु भर्ती कराया लेकिन हालत गम्भीर होने के कारण उपचार हेतु हाई सेंटर इन्सटीट्यूट के लिए रिफर कर दिया गया किया गया ।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News


%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg)