#BareillyNews: बस के फ्लाईओवर के नीचे गिरने से एक यात्री की मौत, 40 अन्य घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस सोमवार तड़के फ्लाई ओवर से नीचे गिर गई जिसके कारण एक यात्री की मौत हो गई और 40 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बरेली के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने घायलों का हाल-चाल जानने के लिए बरेली के अस्पतालों का दौरा किया। जिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक बस फतेहगंज थाना क्षेत्र में एक फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि बस दिल्ली से सवारी लेकर बरेली आ रही थी। कुमार ने बताया कि इस हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई और 40 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को बरेली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं जिनमें से चार की स्थिति गंभीर है। जिलाधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मेरठ के प्रेम किशन (40) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Bareilly
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)

