उस्मानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र | #NayaSaveraNetwork



  • 44 साल रहा कांग्रेस का कब्जा, अब शिवसेना का दबदबा


अजीत कुमार राय / जागरूक टाइम्स
मुंबई। उस्मानाबाद लोकसभा क्षेत्र में पूर्व सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच मुकाबला होगा। सेना (यूबीटी) ने मौजूदा सांसद ओमप्रकाश राजे निंबालकर को अर्चना पाटिल के खिलाफ मैदान में उतारा है, जो राकांपा के साथ चुनावी शुरुआत कर रही हैं। महाराष्ट्र सरकार ने भले ही उस्मानाबाद जिले का नाम बदलकर धाराशिव कर दिया है, लेकिन निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड में यह सीट अभी उस्मानाबाद के नाम से ही दर्ज है। इस सीट के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो इस सीट पर पहला लोकसभा चुनाव 1952 में हुआ था। पहले चुनाव 1952 से 1996 तक पूरे 44 सालों तक इस सीट पर कांग्रेस का एकछत्र राज रहा। 

बाद में यह शिवसेना का गढ़ बन गया। 1952 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस पार्टी के राघवेंद्र श्रीनिवासराव दिवान ने जीत दर्ज की थी। 1952 के पहले चुनाव में कांग्रेस के राघवेंद्र राव दीवान सांसद चुने गए। इसके बाद कांग्रेस से ही 1957 में वेंकटराव नलदुर्गकर, 1962, 1967 और 1971 में तीन बार तुलसीराम पाटिल, 1977 में तुकाराम श्रंगारे, 1980 में त्र्यंबक सावंत, 1984, 1989 और 1991 में लगातार अरविंद कांबले सांसद बने। 1996 के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी को यहां बस एक बार जीत मिली।

1996 में यहां एनसीपी के शिवाजी विठ्ठलराव कांबले एवं 1998 में कांग्रेस के अरविंद तुलसीराम कांबले ने जीत दर्ज की। इसके बाद 1999 में शिवसेना के शिवाजी विठ्ठलराव कांबले एवं 2004 में यहां शिवसेना के कल्पना रमेश नरहिरे निर्वाचित हुए। 2009 में एनसीपी के पद्मसिंह बाजीराव पाटील ने जीत हासिल की। 2014 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना के रवींद्र विश्वनाथ गायकवाड ने एनसीपी के पद्मसिंह बाजीराव पाटील को हरा कर यहां एक फिर से भगवा फहरा दिया। या था। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवार रहे ओमप्रकाश भूपाल सिंह उर्फ पवन राजे निम्बालकर को विजयश्री मिली। 
 
 
  • राजे निंबालकर के लिए सम्मान की लड़ाई
शिवसेना (यूबीटी) ने इस सीट पर पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सांसद ओमप्रकाश राजेनिम्बलकर को मैदान में उतारा है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में राकांपा के राणाजगजितसिंह पाटिल को हराया था। सेना (यूबीटी) नेता के अनुसार, छोटी-छोटी समस्याओं को भी सुनने और हल करने की उनकी इच्छा ने उन्हें निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का प्रिय बना दिया है। राजे निम्बालकर का कहना है कि मैं जमीनी स्तर पर जा कर लोगों से बातचीत करता हूँ, उनके लिए मेरा फोन हमेशा उपलब्ध रहता है और लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए भी मुझे कॉल करते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि मैं उनके लिए काम करता हूं और उनकी मदद करूंगा।”

 हालांकि पिछले चुनाव में मोदी लहर में चुनाव जीते राजे निंबालकर के लिए यह चुनाव इतना आसान भी नहीं है। क्योंकि उनकी पार्टी शिवसेना दो भागों में टूट चुकी है, प्रमुख सहयोगी भाजपा उनके खिलाफ खड़ी है। वहीं अर्चना पाटिल के साथ राकांपा के मतदाताओं के समर्थन के साथ भाजपा समर्थक मतदाताओं के भी मत मिलने की संभावनाएं अधिक है। क्योंकि पिछली बार दूसरे नंबर रहे उनके पति तथा वर्तमान में तुलजापुर विधायक राणाजगजितसिंह पाटिल भाजपा में हैं। ऐसे में राजे निम्बालकर के लिए यह चुनाव सम्मान की लड़ाई बन गया है।
 
  • अर्चना को महिला मतदाताओं से उम्मीद 
एनसीपी ने पद्मसिंह पाटिल की बहू अर्चना पाटिल को टिकट दिया है। अर्चना पाटिल धाराशिव जिला परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष हैं। वह धाराशिव जिले और आसपास के इलाकों में महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था लेडीज क्लब की अध्यक्ष हैं। सामाजिक कार्यों के जरिए वह लोगों के संपर्क में हैं। अर्चना ने 2012 में धाराशिव जिले के केशेगांव जिला परिषद समूह से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। 

जिला परिषद उपाध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने खुद को जिले के नागरिकों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए समर्पित कर दिया। अर्चना पाटिल तुलजापुर विधायक राणाजगजितसिंह पाटिल की पत्नी हैं, जो राकांपा से भाजपा में चले गए थे। राणाजगजितसिंह पाटिल के पिता पद्मसिंह पाटिल कांग्रेस-एनसीपी सरकार में मंत्री थे और दिग्गज नेता शरद पवार के करीबी थे।  पहली बार चुनाव लड़ रहीं अर्चना पाटिल को महिला मतदाताओं पर भरोसा है कि वह उनके पक्ष में मतदान करेंगी। 

उनका मानना है कि “एक महिला यहां से 33 प्रतिशत आरक्षण के बिना चुनाव लड़ रही है और यह लोकसभा सीट देवी तुलजा भवानी का घर भी है। महायुति महिलाओं का सम्मान करती है और उसने मुझे मैदान में उतारा है। मुझे पूरा विश्वास है कि महिलाएं बड़ी संख्या में मेरे लिए मतदान करने आएंगी।”

*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ