#MainpuriNews: संविधान की रक्षा के लिये भाजपा का सफाया जरुरी: अखिलेश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि संविधान को बचाने के इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया बेहद जरुरी है। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के किशनी तथा करहल विधानसभा क्षेत्राें में पार्टी प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभाओं में श्री यादव ने कहा “ यह देश और सबके भविष्य का चुनाव है। भाजपा के फैसलों से देश और देश की जनता परेशानी और संकट में है। बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का संविधान खतरे में है। भाजपा के फैसलों से संविधान के साथ लोगों का जीवन भी संकट में है।”