#JharkhandNews: पत्थर खदान दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
झारखंड। हजारीबाग के धाप गांव में बृहस्पतिवार को एक पत्थर खदान का एक हिस्सा धंसने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे उस समय हुई जब चार श्रमिक खदान में मौजूद थे। एक अधिकारी ने बताया कि मजदूरों में से एक जय प्रकाश सिंह मलबे में दब गया। उन्होंने बताया कि चौपारण थाने के प्रभारी दीपक कुमार सिंह एक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |