#MumbaiNews : बिना दवा से रह सकते हैं स्वस्थ : डॉ. संदीप सिंह | #NayaSaveraNetwork


  • 6  दिवसीय  कॉरपोरेट वेलनेस प्रोग्राम

नया सवेरा नेटवर्क

 मुंबई। मानव को स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है। आधुनिक युग में ख़राब जीवनशैली के कारण हम अस्वस्थ रहने लगे हैं। बिना दवा से भी हम  खुद को स्वस्थ रह सकते हैं। इसके लिए हमें  खान पान पर विशेष ध्यान  देना बहुत ही जरूरी है।उक्त  विचार मुलुंड के साई आरोग्य  चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ संदीप सिंह ने  कॉरपोरेट वेलनेस प्रोग्राम में व्यक्त किया।

गौरतलब है कि  साई आरोग्य चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उड़ीसा के झारसगुडा स्थित जेएसडब्ल्यू बीपीएसएल कंपनी में  6 दिवसीय कारपोरेट वेलनेस प्रोग्राम  का आयोजन किया गया था।जिसमें कंपनी में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों को बिना दवा से स्वस्थ रहने की टिप्स दी गई।  डॉ संदीप सिंह ने कहा कि योगा, प्राणायाम ,ध्यान  और सही खानपान से स्वस्थ रहा जा सकता है।  दूध,शक्कर,नमक का कम उपयोग करें।

संतुलित आहार सबसे उपयोगी जेएसडब्ल्यू के उपाध्यक्ष एसएन सिंह ने  कॉरपोरेट वेलनेस प्रोग्राम में  कहा कि  आहार,विहार और विचार से भी रोग पर नियंत्रण किया जा सकता है।आज के आपाधापी जीवन में मानसिक तनाव सबसे बड़ी  बीमारी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने में संतुलित आहार  सबसे उपयोगी है।इस दौरान जेएसडब्ल्यू के अध्यक्ष अनिल सिंह,उपाध्यक्ष एसएन सिंह, एचआर जेपी सिंह,डॉक्टर अखिल मिश्रा के अलावा कंपनी के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।साई आरोग्य चेरिटेबल ट्रस्ट टीम के अभिनव सिंह और प्रांजल खताल शामिल थे।  इस दौरान  डॉक्टर संदीप सिंह ने कंपनी के उपाध्यक्ष  एसएन  सिंह को सर्टिफिकेट  देकर सम्मानित किया ।


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ