#MumbaiNews: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक रत्न सम्मान 2024 से नवाजे गए लेखक रामकेश यादव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। जाने-माने रॉयल्टी प्राप्त कवि व वरिष्ठ लेखक रामकेश एम.यादव को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर निस्वार्थी राष्ट्रीय समूह ढाणा झज्जर हरियाणा के संस्थापक अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जाखड़ ने उनकी रचना मजदूर पर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक रत्न-2024 से नवाजा है। श्री यादव ग्राम तेजपुर, ब्लॉक -तहसील मार्टिनगंज जनपद आजमगढ़ के मूल निवासी हैं।
बृहन्मुम्बई महानगर पालिका, मुंबई में एक शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होकर अब साहित्य-सर्जना में अपना बेशकीमती वक़्त व्यतीत कर रहे हैं। गौरतलब है कि पंडित दीनदयाल पुरस्कार सहित 372 सम्मान पत्रों,1700 लेखों-पत्रलेखों के अलावा 26 पुस्तकें लिख चुके श्री यादव को इस उपलब्धि पर लेखकों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाई दिया।