#JaunpurNews : डबल मर्डर से दहला पल्टूपुर गांव | #NayaSaveraNetwork




  • भूमि विवाद में मारपीट, 2 सगे भाइयों की हत्या
  • एसपी सहित कई थानों की पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी
  • बच्चों की सिर से उठा पिता का साया, मचा कोहराम

चेतन सिंह @ नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में वर्षों से चल रहे भूमि विवाद को लेकर तड़के ख़ूनी संघर्ष हो गया। इस खूनखराबे की वारदात में 2 सगे भाइयों की जान चली गई तथा आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यह वारदात गुरुवार की अलसुबह हुई है। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं डबल मर्डर की घटना से पूरा गांव दहल उठा है। घटना की खबर लगते ही जिले के एसपी अजय पाल शर्मा कई थानों की मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। मामले में पुलिस ने गांव के ही कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 


उक्त गांव में एक विवादित पट्टे की जमीन खून से लाल हो गई। गुरुवार को दोनों पक्षों की तरफ से चले जमकर लाठी-डंडे के जंग में आधा दर्जन लोग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के पीछे बताया जा रहा है कि दशरथ यादव उर्फ मुन्ना यादव एवं शेषनाथ यादव के बीच पट्टे की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन था। 

जिस पर बीते 4 अप्रैल को दशरत उर्फ मुन्ना के पक्ष में फैसला आया, जिसके अनुपालन में राजस्व टीम ने बीते 21 अप्रैल को दशरथ का कब्जा दिला दिया था। आरोप है कि विपक्षी शेषनाथ यादव द्वारा कब्जा नहीं लेने दे रहे थे, जिसकी रंजिश चली आ रही थी। बुधवार की रात दशरथ की जमीन पर रखे मड़हे को विपक्षियों ने उजाड़ कर बगल से गुजरने वाली नहर मे फेंक दिया। 

सुबह जब दशरथ यादव एवं उनके परिवार को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर देखने गए जहां पहले से लाठी-डंडे एवं लोहे की रॉड से लैस घात लगाए बैठे विपक्षियों ने ताबड़तोड़ हमला बोल दिया, जिसमें दशरथ यादव उर्फ मुन्ना यादव 55 वर्ष उनका भाई सुभाष यादव 40 वर्ष, भरत लाल यादव 44 वर्ष पुत्रगण पारसनाथ यादव एवं सुनील यादव पुत्र दशरथ यादव 23 वर्ष, अमित यादव पुत्र भरत लाल यादव 13 वर्ष, अनारा देवी 48 वर्ष, कबूतरा देवी 44 वर्ष घायल हो गए जिनका इलाज जारी है। 


सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी इलाज के लिए ले जाया गया जहां गंभीरावस्था में घायल सुभाष यादव एवं दशरथ यादव को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को सदर अस्पताल से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दशरत यादव उर्फ मुन्ना मड़ियाहूं तहसील में प्राइवेट कर्मचारी था। उधर, गांव के कुछ लोगों को पुलिस ने शक के आधार पर गिरफ्तार कर थाने ले आई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ दोनों मृतक के मासूम बच्चों के सिर से पिता साया उठने से रो-रो कर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि पट्टे की जमीन का मामला था, जिसमें मृतक के परिजन कबूतरा देवी की तरफ से 11 लोगों के खिलाफ नामज़द तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।


*ADMISSION OPEN NOW AT MOUNT LITERA ZEE SCHOOL JAUNPUR  JOIN US IN SHAPING BRIGHT FUTURE TODAY  INDIA'S LEADING SCHOOL CHAIN  130+ Campuses 110+ Cities  ADMISSIONS OPEN 2024-25 Nursery Onwards  (Science, Commerce & Humanities) Fatehganj Jaunpur 222132  7311171181, 7311171182  #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ