#ThaneNews: भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ठाणे। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे (बहुभाषी काव्यगोष्ठी) की मासिक काव्यगोष्ठी शनिवार 25 मई 2024 को मुन्ना सिंह बिष्ट कार्यालय सिडको ठाणे में संपन्न हुई। उक्त गोष्ठी का संयोजन संस्था चेयरमैन, वरिष्ठ साहित्यकार रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने किया।
गोष्टी के शुभारंभ पूर्व संस्था अध्यक्ष नंदलाल क्षितिज ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत युवा साहित्यकार पवन तिवारी को सौंपा एवं मुख्य अतिथि के रूप में संगीत साहित्य मंच के संस्थापक रामजीत गुप्ता एवं वरिष्ठ साहित्यकार नागेन्द्र नाथ गुप्ता को आमंत्रित किया।तत्पश्चात क्षितिज ने माइक संस्था मीडिया सचिव विनय शर्मा दीप को संचालन के लिए सौंपा।
विनय शर्मा दीप ने मां सरस्वती की वंदना करते हुए गीतकार कल्पेश यादव को आमंत्रित किया तत्पश्चात डॉ वफा सुल्तानपुरी, वरिष्ठ साहित्यकार टी आर खुराना, गज़लकार अभिलाज़, त्रिलोचन सिंह अरोरा,सुशील कुमार सिंह, अनिल कुमार राही, नरसिंह हैरान जौनपुरी, सुभाष चतुर्वेदी, सुशील शुक्ला नाचीज़, कवियत्री सुमंगला सुमन, आरपी सिंह रघुवंशी, नंदलाल क्षितिज सहित मंचस्थ अतिथियों ने काव्यपाठ किया।
काव्यपाठ पश्चात रघुवंशी ने पवन तिवारी के गुणों की प्रशंसा करते हुए अध्यक्षिय वक्तव्य हेतु आमंत्रित किया। पवन तिवारी ने साहित्य को ऊंचाइयां प्रदान करने हेतु सभी कलमकारों से साहित्य पर ध्यान आकर्षित करने हेतु परामर्श दिए और भारतीय जनभाषा प्रचार समिति के इतिहास को दोहराते हुए प्रशंसा की। अंत में काव्य गोष्ठी का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)

%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)