नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने श्याम लाल पाल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके सहारे पार्टी प्रदेश के पाल वोट बैंक को साधने का प्रयास कर रही है। पाल प्रयागराज के रहने वाले हैं। बता दें कि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर सीकरी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को दी गई है।
| ||
0 टिप्पणियाँ