#JaunpurNews : आशुतोष हत्याकांड का मुख्य आरोपी है कुख्यात गो तस्कर, मुंबई में हुई है गिरफ्तारी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। हिंदूवादी नेता एवं पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड के आरोपी साजिशकर्ता को पुलिस ने मुंबई में गिरफ्तार करने का दावा किया है। सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को भिवंडी थाने में रखा गया है। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जौनपुर लाने की कार्रवाई की जा रही है। सीओ ने बताया कि आशुतोष की हत्या के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई है, जिसमें पूछताछ और जांच में सबरहद गांव के निवासी जमीरउद्दीन कुरैशी नाम प्रकाश में आने के बाद एक टीम मुंबई भेजा गया था, जहां पर महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं तथा कुख्यात गो तस्कर हैं। गिरफ्तार आरोपी सहित 4 नामजद एवं 5 अज्ञात पर पुलिस ने हत्या तथा साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया था। शूटर सहित अन्य की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ