#JaunpurNews :सुरक्षा के लिए गुहार लगा रहे हैं एसवीकेपी प्रत्याशी अशोक सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने में महज दस दिन बाकी है लेकिन अभी तक समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रत्याशी अभी तक सुरक्षा प्रशासन द्वारा मुहैया नहीं कराया गया। जबकि अन्य प्रत्याशियों को विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसी मुद्दे को लेकर उक्त प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देकर अपनी सुरक्षा की मांग की। हलांकि जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है लेकिन यह आश्वासन कब पूरा होगा इसका अभी तक कुछ अता पता नहीं है। बताते चलें कि लोकतंत्र की व्यवस्था के मुताबिक अगर कोई भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में है तो उसको प्रशासन द्वारा सुरक्षा मुहैया कराने की परंपरा काफी पुरानी है लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में कुछ अलग ही नजारा दिखाई दे रहा है। उक्त प्रत्याशी की माने तो सत्ता पक्ष के इशारे पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। मतदान होने में महज दस दिन बचा है और उक्त प्रत्याशी प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहा है। अब देखना है कि प्रशासन चुनाव से पहले प्रत्याशी अशोक सिंह को सुरक्षा मुहैया करा देता है कि मात्र आश्वासन ही रहता है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |

%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
