#JaunpurNews : डीएम ने प्रशिक्षुओं को मतदान के लिए किया प्रेरित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद में चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम बहुत ही भव्य रूप में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनपद स्तरीय रंगोली, पोस्टर, स्लोगन व मेहंदी प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मतदाताओं को जागरूक किया। जिलाधिकारी ने अवलोकन किया और सभी प्रतिभागियों की खूब सराहना किया। एक से बढ़कर एक पोस्टर व रंगोली ने सभी को खूब आकर्षित किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने '25 मई को वोट करेगा जौनपुर' लिखा पोस्टर-बैलून के साथ हवा में उड़ाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी कार्यक्रम से बहुत उत्साहित दिखे और उन्होंने सर्वश्रेष्ठ रंगोली, पोस्टर, मेहंदी बनाने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। उप शिक्षा निदेशक, प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्होंने डायट के अन्तर्गत जनपद के 101 डीएलएड कालेजों के माध्यम से चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं लोकतंत्र को सशक्त करने हेतु प्रेरित किया।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने डायट के निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर ने कहा कि मतदान के प्रति सभी को जागरुक होना चाहिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने कहा कि स्वीप का प्राथमिक लक्ष्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना है। संचालन धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रवींद्र नाथ, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सै मो मुस्तफा, डायट स्वीप कोऑर्डिनेटर डायट प्रवक्ता नवीन कुमार सिंह, समस्त डायट प्रवक्ता सहित डायट व विभिन्न डीएलएड कालेजों के शिक्षक व प्रशिक्षु आदि उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)
