#JaunpurNews : कमल का बटन टकाटक, टकाटक दबा रही है जनता : केशव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
डिप्टी सीएम ने चंबलतारा बाजार में चुनावी जनसभा को किया संबोधित
जौनपुर। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि साइकिल पंचर हो चुकी है कांग्रेस का पंजा जनता ने मरोड़ दिया है और हाथी यूपी छोड़कर भाग गई है। इस चुनाव में जनता कमल का बटन टकाटक-टकाटक दबा रही है। वह जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चंबलतारा बाजार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं पहुंचे थे। उन्हें राम मंदिर जाना स्वीकार नहीं, लेकिन माफिया मुख्तार अंसारी के कब्र पर फातिया पढ़ने पहुंच गए थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी को सांपनाथ बसपा पार्टी और कांग्रेस पार्टी को कालिया नाग कहकर संबोधित किया।
श्री मौर्य ने कहा कि मोदी जी ने सबसे ज्यादा पिछड़ों के लिए काम किया और पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मोदी सरकार ने ही दिया है। उन्होंने कहा कि जो विपक्ष के लोग बार-बार यह अफवाह उड़ाते हैं कि मोदी सरकार आरक्षण को समाप्त कर रही है लेकिन आप सभी को बताना चाहता हूं कि पिछले 10 साल से भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार है, लेकिन किसी का कोई आरक्षण समाप्त नहीं हुआ। पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार पूरी तरह समर्पित है। श्री मौर्य ने कहा कि मुझे दो दो बार डिप्टी सीएम भाजपा ने ही बनाया ये सम्मान किसी पार्टी ने मौर्य समाज को नहीं दिया। जौनपुर में नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य को बनाया। भाजपा के मतदाताओं ने पहली बार इतना बड़ा सम्मान दिया। ऐसे में मौर्य समाज का फर्ज बनता है कि एक-एक वोट भाजपा को दें। अपने स्थानीय प्रत्याशी के लिए न कि बाहरी प्रत्याशी के लिए जो स्वयं के राजनीतिक लाभ के लिए इस दल से उस दल में लगे है उनका मौर्य समाज से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों का दर्द जानती है, गरीबों के हित में काम करती है, जो लोग गरीबों का हक छीन करके अपने लोगों को पैसा देते थे। आज प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प से वही पैसा उन भ्रष्टाचारियों से वसूल करके गरीबों की भलाई के लिए खर्च किया जा रहा है। कहा कि यह जो इंडी गठबंधन है यह परिवार डेवलपमेंट का अभियान है, इसने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News



%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)