#JaunpurNews : कालेज में दिलाई गई मतदाता जागरूकता की शपथ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज तालीमाबाद सबरहद में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ तबरेज आलम ने छात्र-छात्राओं को आगामी 25 मई को लोकसभा के निर्वाचन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। प्राचार्य ने कहा कि आप अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदान करने और लोगों को मतदान के लिए जागरूक व प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। संचालन डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक डॉ. निजामुद्दीन, डॉ. राकेश सिंह, रियाज अहमद, सूर्य प्रकाश यादव, खुर्शीद हसन खान, ओम प्रकाश चौरसिया, डॉ. पूजा रानी, पीयूष श्रीवास्तव, कहकशां खान, गीता देवी, संजय कुमार, डॉ भास्कर तिवारी, धूरेनद्र मौर्य, रविंद्र वर्मा आदि रहे।
![]() |
| Ad |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)

