BREAKING

#MumbaiNews : मुंबई के पड़घा थाने में फिर अरेस्ट हुआ आशुतोष हत्याकांड का मुख्य आरोपी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड के मुख्य आरोपी जमीरुद्दीन कुरैशी को पुलिस ने पुनः गिरफ्तार कर लिया है। इस बार जमीरुद्दीन को मुंबई (महाराष्ट्र) के ठाणे जिले के बोरीवली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जमीरुद्दीन को पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वो दो दिन पहले पुलिस कस्टडी से मध्य प्रदेश के खंडवा स्टेशन से फरार हो गया था। जमीरुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद शाहगंज पुलिस ने राहत की सांस ली है। सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या को लेकर दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपी जमीरुद्दीन पुत्र स्व. हनीफ कुरैशी निवासी सबरहद को ठाणे से बीते 14 तारीख को गिरफ्तार किया गया था। जब शाहगंज पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर ट्रेन से शाहगंज आ रही थी तो 16 तारीख को मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन पर टायलेट ले जाते समय वो ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। 

जमीरुद्दीन के फरार होने से जौनपुर पुलिस की खासी किरकिरी हो रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने कई टीमों को तैनात किया था। जौनपुर पुलिस ने रविवार सुबह जमीरूद्दीन को थाना पड़घा स्थित बोरीवली से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। फिलहाल पुलिस से बचने के लिए फरार हुए आरोपी ने अपना चेहरा और पहनावा बदल कर पुलिस को गुमराह करने की नाकाम कोशिश की। पुलिस पुनः ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जौनपुर लाने की कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि पत्रकार व आरटीआई एक्टिविस्ट आशुतोष श्रीवास्तव की बीते 13 तारीख को सुबह साढ़े 9 बजे नकाबपोश बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आशुतोष के भाई संतोष की तहरीर पर पुलिस ने जमीरुद्दीन कुरैशी, कारोबारी नासिर जमाल, उनके भाई अर्फी उर्फ कामरान, जेल में बंद मो. हाशिम और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें