BREAKING

#JaunpurNews : सड़क हादसे में युवक की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

एक जून को भाई की पड़ी है शादी

जौनपुर। प्रयागराज मार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में रविवार दोपहर खाद्यान्न लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई जबकि ट्रक ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया और शव निकलवाने में जुट गई। बताया जाता है कि खाद्यान्न लदा ट्रक वाहन जौनपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहा था तभी बढ़ौना मार्ग के समीप अचानक अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे नाली से टकराकर पलट गया। उसी दौरान बढ़ौना का 35 वर्षीय राजकुमार यादव साइकिल से कहीं जा रहा था। ट्रक के चपेट में आने से मौके पर उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। बाजारवासियों की सूचना पर 112 व बक्शा थाने की पुलिस मौके पर एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। युवक के मौत की सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते, मौके पर पहुंच गए। मृतक की अभी शादी नहीं हुई है, जबकि उसके भाई शिवकुमार की एक जून को शादी पड़ी थी।

*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें