#JaunpurNews : 4 जून को सच साबित होगा 400 पार का नारा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया दावा
रालोद जीतेगी दोनों सीटें
21 मई को निकलने वाली पदयात्रा में रालोद भी शामिल होगी
जौनपुर। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन को एकतरफा वोट पड़ा है। एनडीए का 400 पार का नारा 4 जून को परिणाम आने के बाद सच साबित होगा। क्षत्रियों की नाराजगी के सवाल पर कहा कि राजपूत समाज राष्ट्र के मुद्दे पर चट्टान की तरह साथ खड़ा रहता है। वह रविवार को पूर्व विधायक स्व. सुल्तान रजा के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने उक्त बातें कही।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों के आंदोलन का चुनाव पर प्रभाव पड़ने के मुद्दे पर कहा कि कोई असर नहीं है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के प्राथमिकता में किसानों का मुद्दा रहता है और रहेगा। मिल-बैठकर उसका हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक तो हम लोग विपक्ष में थे, अब एनडीए के घटक दलों में शामिल हुआ हूं। हमेशा किसानों का ज्वलंत मुद्दा को हल करने के लिए रालोद आगे आया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन द्वारा 21 मई को पदयात्रा निकाली जाएगी उसमें रालोद की भी सहभागिता होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुआ था।
उन्होंने कहा कि किसान आगे बढ़ेगा तो देश का विकास होगा। एनडीए हमेशा धर्म और जाति से ऊपर उठकर कार्य करने में विश्वास रखती है। सपा से रिश्ता तोड़ने के मामले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 17 सीट देने पर राजी हो गए लेकिन रालोद को कम सीट दे रहे थे, इसीलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया। कहा कि एनडीए गठबंधन ने हमारी पार्टी को दो सीटें दी हैं। दोनों सीटें जीतकर सरकार बनाने में सहभागिता होगी। इस मौके पर मिर्जा जावेद सुल्तान, अशोक कुमार यादव, जिलाध्यक्ष धनीराम यादव, बांकेलाल शुक्ला, अनिल गौतम, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)